YouSub
Untitled

hi Hindi

Untitled Hindi subtitles

0 downloads · 265 lines · added Aug 2, 2015

Report a problem
What's wrong?
Advertisement

Hindi transcript

विश्व संस्कृत सम्मेलन, बैंकाक, २८ जून २०१५
अब मैं डॉ. राजीव मल्होत्रा को बुलाना चाहूँगा कि वे इस विषय पर अपने विचार रखें:
संस्कृत भाषा - जीवंत या मृत? शोषण करने वाली या मुक्त करने वाली भाषा? राजनीतिक या धार्मिक?
डॉक्टर मल्होत्रा से मेरा परिचय सन 2005 में हुआ जब वे हमारे सम्मेलन में आये थे
उन्होंने उदघाटन समारोह में अपने विचार रखे थे.
उस समय भी उनके पास संस्कृत भाषा के लिए कई नए सुझाव / विचार थे।
मैं आज भी श्री मल्होत्रा को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित करता हूँ।
राजीव जी – नमस्ते।
महाराजश्री (रॉयल हाइनेस), मुझे याद है.…
.... कि दस साल पहले मैं यहाँ था, विश्व संस्कृत सम्मेलन 2005, बैंकॉक में भाग लेने के लिए।
आप स्वयं इस अवसर पर उपस्थित थे।
आपने न सिर्फ समारोह का उदघाटन किया बल्कि आप सम्मेलन के तीनों दिन स्वयं उपस्थित रहे।
यह मेरा परम सौभाग्य है कि दस साल बाद में यहाँ फिर से आया हूँ।
उदघाटन समारोह में उस समय हम तीन वक्ता थे,
श्री मुरली मनोहर जोशी जी, मैं खुद एवं ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर Gombrich।
तबसे आज तक काफी समय व्यतीत हो गया है,
और यह एक सही समय है इस बात की समीक्षा करने के लिए.…
… कि हमने इस विषय पर क्या तरक्की की है और हम कितने आगे बढे हैं।
मैं सबसे पहले आपको बताना चाहूँगा कि.…।
…… संस्कृत भाषा के क्षेत्र में मेरे अध्ययन का दायरा इन बातों पर केन्द्रित है:
किन बातों में इनसाइडर (अन्दर से अध्ययन करने वाले) और आउटसाइडर (बाहरी अध्ययन करने वाले), संस्कृत परंपरा को अलग तरह से देखते हैं।
किन बातों में (इनसाइडर और आउटसाइडर), समान तरह से देखते हैं।
किन बातों में यह दोनों दृष्टिकोण परिपूरक (complementary) हैं.
, और किन बातों में इन दोनों दृष्टिकोणों में मतभेद है, या परस्पर विरोध है।
मैंने उस समय उदघाटन समारोह में अपने यह विचार रखे थे.…
…… जो बाद में यहाँ सेंटर फॉर संस्कृत स्टडीज की संस्कृत पुस्तिका (journal) में प्रकाशित हुए थे।
इन दस सालों में मैंने इनसाइडर और आउटसाइडर की विचारधारा पर मैंने अपना शोध जारी रखा है.…
…… और इस विषय पर मेरी पुस्तक सितम्बर 2015 में आएगी।
में आपको इस किताब के बारे में कुछ बताता हूँ।
अब दस वर्ष हो गए हैं जब मैंने पहली बार इन विचारों को सोचा था
यह विचार थाईलैंड के इसी सम्मलेन से मूर्त रूप में आये थे।
तो अब दस वर्ष बीत गए हैं और पुस्तक तैयार है
तो मैं आपको इस किताब के बारे में कुछ बताता हूँ।
पहली बात, इनसाइडर और आउटसाइडर के विचार का जातीयता या राष्ट्रीयता से कुछ लेना देना नहीं है।
यह विचार जुड़ा हुआ है “दृष्टि” से, पर्सपेक्टिव (perspective) से।
तो आपकी दृष्टि एक इनसाइडर की हो सकती है या फिर आपकी दृष्टि बाहरी (एक आउटसाइडर की) हो सकती है।
मेरे कई पश्चिमी मित्र “इनसाइडर” हैं क्योंकि उनका दृष्टिकोण आंतरिक है।
दूसरी तरफ एक बहुत बड़ी संख्या में ऐसे भारतीय हैं जो आउटसाइडर दृष्टिकोण (perspective) रखते हैं,
अगर बात संस्कृत और संस्कृति की हो तो .…
…क्योंकि या तो वे पश्चिम से बहुत प्रभावित हो गए (westernised हो गए) या अपने को पंथ-निरपेक्ष मानने लगे।
ऐसे भारतियों का दृष्टिकोण हम लोगों जैसा “इनसाइडर” वाला नहीं है।
आंतरिक (इनसाइडर) दृष्टिकोण, संस्कृत को सिर्फ एक भाषा नहीं समझता
बल्कि उसको सभ्यता व संस्कृति के मूलभूत आधार की तरह देखता है।
आंतरिक (इनसाइडर) दृष्टिकोण संस्कृत को एक जीवित परंपरा मानता है
परंपरा जो जीवित है यज्ञों के द्वारा, मन्त्रों के द्वारा, जब हम ध्यान करते हैं
एवं कुछ विशेष शब्दों के द्वारा - ऐसे संस्कृत शब्द जिनका अनुवाद नहीं हो सकता।
ये विशेष शब्द हमारी विचार प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग हैं।
ये शब्द गहरा आध्यात्मिक अर्थ रखते हैं एवं हमारे अनेक पवित्र रीतिरिवाजों को भी दर्शाते हैं।
ऐसे शब्दों में एक है – श्रद्धा। श्रद्धा का अनुवाद नहीं हो सकता।
एक आउटसाइडर के पास “श्रद्धा” नहीं होती।
दूसरी तरफ एक “आंतरिक” व्यक्ति के मन में अपनी प्राचीन एवं अनुपम परम्पराओं के प्रति गहरी श्रद्धा होती है।
आंतरिक व्यक्ति संस्कृत को एक अधि-भाषा के तौर पर भी देखते हैं
संस्कृत विभिन्न स्थानीय भाषाओँ एवं परम्पराओं के बीच में एक मूल सूत्र के तरह है (न सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप में बल्कि साउथ ईस्ट एशिया में भी)
आंतरिक व्यक्ति मन्त्रों द्वारा जनित स्पंदन का भी महत्व समझते हैं।
जैसे मैंने कहा, इन स्पंदनों का अनुवाद नहीं हो सकता।
ये वैचारिक मत नहीं है कि जिनका अनुवाद किया जा सके।
इनसाइडर लोग काव्य, नाट्य को संस्कृत का एक अभिन्न अंग मानते हैं.....
… क्योंकि इनके द्वारा संस्कृत भाषा के आध्यात्मिक स्वरुप को व्यक्त किया जा सकता है।
“शास्त्र” एक और शब्द है
संस्कृत भाषा के कई स्वरूपों (patterns) को लेकर ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग करना
जैसे स्थापत्य (architecture), आयुर्वेद, गणित, आदि।
ये सभी संस्कृत की मूल मान्यताओं से ही निकले हैं।
इनसाइडर इस बात से पूरी तरह आश्वस्त हैं कि संस्कृत भाषा…
.... की अपनी अलग व्याख्या करने की प्रणालियाँ (systems of interpretations) हैं।
तो जब आप संस्कृत भाषा की व्याख्या करते हैं तो कई वैकल्पिक विचार सामने आ सकते हैं।
ये विभिन्न विचार एक दूसरे से अलग हो सकते हैं, इनको मानने वाले आपस में शास्त्रार्थ कर सकते हैं,
मगर ये सभी विचार अपनी अलग अलग व्याख्या कुछ मूलभूत सिद्धांतों के अंतर्गत ही करते हैं।
बाहरी दृष्टिकोण वाले (आउटसाइडर) इन बातों को नहीं मानते।
वे संस्कृत को मुख्यतः एक भाषा के तौर पर लेते हैं, न कि एक जीवन पद्दति के रूप में।
दूसरी बात, आउटसाइडर में वैसी श्रद्धा नहीं मिलेगी।
मैंने एक विशेष आउटसाइडर विचारधारा पर अपना ध्यान केन्द्रित करना आरम्भ किया है।
यह विचारधारा अमेरिका में केन्द्रित (US Centred) है।
इस विचारधारा को मैं अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म (American Orientalism) कहता हूँ।
अपनी किताब में मैंने पुरानी विचारधारा यूरोपियन ओरिएण्टलिस्म (European Orientalism)
(जो विलियम जोन्स और यूरोप के अन्य लोगों ने शुरू की थी)
मैंने यूरोपियन और अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म में अंतर स्पष्ट किया है।
मैं उसे अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म सिर्फ इसलिए कह रहा हूँ कि उसका केंद्र अमेरिका में है। इस शब्द की अमेरिकन राष्ट्रीय विचारधारा से कोई समानता नहीं है।
मैंने अपनी पुस्तक में बताया है कि यह अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म पिछली आउटसाइडर विचारधाराओं से कैसे अलग है?
और परम्परावादी मत इस अमेरिकन विचारधारा से कैसे भिन्न है?
मैंने यह भी बताया है कि परम्परावादी मत (इनसाइडर) को कैसे इस अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म का पूर्व पक्ष करना चाहिए
और फिर उसका प्रत्युत्तर देना चाहिए।
मैं तीन या चार ऐसे मुख्य अंतर देखता हूँ जिनके अध्ययन में एक परम्परावादी (इनसाइडर) इच्छुक होगा।
जब वे अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म के बारे में पढ़ेंगे
धार्मिकता व पवित्रता का पूरी तरह से अभाव है।
संस्कृत भाषा के परमार्थिक विचार को या तो कम आँका गया है या कोई स्थान ही नहीं दिया गया है.....
क्योंकि उनके हिसाब से यह विचार एक सामजिक कुप्रथा (socially abusive) है.....
और यह विचार एक स्थापित सामाजिक व्यवस्था को बचाता है।
उनके हिसाब से यह विचार विषैला है।
इस विचार के लिए जो शब्द प्रयोग किये गए हैं, वे हैं: विषाक्त (toxic), अपमानजनक (abusive), सामाजिक व्यवस्था (social hierarchy) आदि।
तो अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म ने एक तरफ धार्मिकता के विचार को तो हटा दिया है.…
…और दूसरी तरफ सामाजिक व राजनीतिक उत्पीड़न के विचार को शामिल कर लिया है (इस तरह दोगुना नुकसान किया)।
अब यह एक बाहरी (आउटसाइडर) के रंगे हुए चश्मे से देखी हुई बात है।
जो इनसाइडर हैं और इस विचार को खुद जी रहे हैं, वे कभी व्यवस्था को इस नज़रिए से नहीं देखते।
हम खुद यह मानते हैं कि सामाजिक विषमताएं हैं,
मगर विश्व में कौन सी ऐसी व्यवस्था है जहाँ सामाजिक विषमताएं न हों?
और ये सामाजिक विषमताएं का सुधार आंतरिक तरीके से भी हो सकता है।
इसके लिए कोई माओवादी या बाहरी हस्तक्षेप की ज़रुरत नहीं है।
तो मैं इस अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म विचारधारा का पूर्व पक्ष कर रहा हूं।
मेरा उद्देश्य है कि ऐसे मुद्दों को उजागर करूंगा जिनके बारे में एक इनसाइडर (परम्परावादी) को पता होना चाहिए।
अभी तक मेरा अनुभव यह रहा है कई परम्परावादी इस तरह की बातों से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं।
कुछ लोगों को अगर पता भी है तो वे बेफिक्र हैं।
कुछ लोगों के अनुसार अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म के लेखकों के लिखने की शैली बड़ी क्लिष्ट है, बड़ी गूढ़ है और उसे समझना आसान नहीं है।
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनकी बात पश्चिमी सिद्धांतों पर आधारित हैं।
उदाहरण के लिए मैं यह कह सकता हूँ कि बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने एक यूरोपियन विचारक वीको (Vico) के बारे में सुना होगा।
यहाँ तक कि संस्कृत के परम्परावादी लेखक भी इस नाम से अधिक परिचित नहीं हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका में संस्कृत अध्ययन के प्रधान केंद्र ....
.... जैसे शिकागो यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और ऐसे अन्य केंद्र …
…… परमार्थिक विचारधारा का खंडन करने के लिए वीको के विचार और उनके सिद्धांत का उपयोग करते हैं।
अब एक परम्परावादी लेखक जो वीको से अपरिचित है, अमेरिकन लेखकों के तर्क को काट ही नहीं पायेगा
क्योंकि उसे पता ही नहीं होगा कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं।
बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने बेंजामिन के बारे में और उनकी विचारधारा Aestheticization of Power के बारे में सुना होगा।
इसी मूल विचारधारा से अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म, पूरे एशिया में संस्कृत के प्रचार प्रसार को समझता है।
इस विचार के हिसाब से दक्षिण पूर्व एशिया में जो संस्कृत का प्रचार प्रसार हुआ है,
वह ब्राह्मणों और शासनतंत्र के मिलीजुली साजिश थी जिससे आम जनता पर एक सामाजिक व शासन व्यवस्था लादी जा सके।
इस साजिश के तहत राजपुरुषों को दिव्य दिखाया गया और ब्राह्मणों ने अपने यज्ञ और दूसरे अनुष्ठानों से उन्हें दिव्य बनाया।
इस प्रकार राजाओं और पुरोहितों ने अपने हितों के लिए आम जनता का शोषण किया।
बेंजामिन के विचार के हिसाब से यह साजिश बड़े करीने से की गयी।
इस विचार के अनुसार राजतन्त्र अपनी सत्ता रखेगा मगर इस तरह से कि लोगों को ऐसा लगेगा कि आप उनका मनोरंजन कर रहे हो और यह तो उनकी ही सत्ता है
तो काव्य, रामायण का मंचन, नृत्य, स्थापत्य कला, चित्रकारी आदि में आम जनता भाग लेती थी और सबको बहुत अच्छा लगता था।
मगर यह सारे मनोरंजन के कार्यक्रम स्थापित व्यवस्थातंत्र को ही मजबूत करते थे।
तो इस विचारधारा के अनुसार संस्कृत भाषा और रामायण का प्रचार प्रसार एक मिलीजुली साजिश थी।
इस विचारधारा के अनुसार यह साजिश ब्राह्मणों ने मिलकर करी थी।
तो अब एक परम्परावादी विचारक को अगर अमेरिकन लेखकों के तर्क को काटना है तो उसे पहले उन विचारों के मूल स्रोत को समझना होगा।
इन मूल स्रोतों को ठीक से समझने के लिए आपको किसी अमेरिकन स्कूल में जाना होगा और वहां कई साल पश्चिमी विचारों को समझने में लगाने होंगे।
आपको Frankfurt School of Marxism और ग्राम्सकी की माओवादी विचारधारा को समझना होगा।
इसके लिए एक परम्परावादी विचारक को सालों तक पश्चिमी वामपंथी माओवादी विचारों को समझना होगा, की वे क्या कहना चाह रहे हैं.
और अगर उसने ऐसा किया तो वो खुद ही एक आउटसाइडर बन जायेगा।
ऐसे कई भारतीय हैं जिन्होंने अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म के व्यवस्था के अन्दर अध्ययन किया और फिर वे भारत वापस आये
और उन्होंने इसी व्यवस्था के अंतर्गत भारत में ही संस्कृत भाषा का अध्ययन और व्याख्या करवाना शुरू कर दिया।
इनमे से कुछ लोग भारत के शिक्षा तंत्र और मीडिया में काफी प्रभावशाली पदों पर हैं।
इन्ही लोगों के कारण भारत में संस्कृत अध्ययन को लेकर एक “परिष्कृत” दृष्टिकोण पैदा हुआ
कि संस्कृत एक उत्पीड़न की व्यवस्था है और संस्कृत को एक सत्ता की व्यवस्था के रूप में समझना ज़रूरी है।
मूल अंतर क्या है?
हम इनसाइडर, संस्कृत को एक पवित्र व्यवस्था मानते हैं, एक पॉजिटिव व्यवस्था मानते है जो हमें जीवन में मूल्य और उद्देश्य देती है।
उसमे कुछ दिक्कते हैं मगर हम उन्हें ठीक कर सकते हैं, जैसे हमने पहले भी ठीक की हैं।
आउटसाइडर इसे एक पॉजिटिव व्यवस्था नहीं मानते।
वे संस्कृत को माओवादी वर्ग संघर्ष के रूप में देखते हैं।
वे संस्कृत को सामाजिक / राजनीतिक उत्पीड़न की व्यवस्था मानते हैं।
यह है मूल अंतर।
अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म में “रस” के प्रति दृष्टिकोण बहुत भिन्न है।
उनके लिए “रस” श्रेष्ठता (transcendence) का प्रतीक नहीं है बल्कि सिर्फ एक “सेक्युलर” अनुभूति है।
एक परम्परावादी जानता है कि “रस” में अनुभव के अलावा कुछ और भी है.
आउटसाइडर समूह के हिसाब से रामायण एक व्यवस्था है.....
...... जिसे वाल्मीकि ने दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में तानाशाही (oriental despotism) लाने के लिए बनाया था।
यह व्यवस्था राजा को तो भगवान बताती है और दुश्मन को राक्षस।
तो देवता-दानव के इस सिद्धांत का उपयोग राजा लोग करने लगे अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए
जनता को समझाया गया कि आप देवताओं के (राजा के) साथ रहो और दुश्मन (जो एक दैत्य है, उस) का मुकाबला करो।
पिछले 30-40 सालों में इस मूल आधार पर काफी पुस्तकें, जर्नल्स लिखे गए और कई कांफ्रेंस आयोजित हुए, और काफी सामग्री प्रकाशित हुई.
मैं अपनी पुस्तक में इसी विचार का मंथन कर रहा हूँ और अपना विश्लेषण दे रहा हूँ।
एक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि संस्कृत अध्ययन के प्रमुख केंद्र एशिया से बाहर हैं।
सबसे प्रतिष्ठित जर्नल्स पश्चिम में छपती हैं, सबसे प्रभावशाली अध्ययनकर्ता पश्चिम से हैं,
सबसे बढ़िया पुस्तकालय पश्चिम में हैं, और सबसे प्रतिष्ठित नियुक्तियां पश्चिम में होती हैं।
जिन परम्परावादी विद्वानों से मैंने बात की है, वे सभी अगर मौका मिले तो पश्चिम जाना पसंद करेंगे और वहां की यूनिवर्सिटी में स्थाई या विसिटिंग प्रोफेसर बनना पसंद करेंगे।
इसका मतलब शक्ति का केंद्र पश्चिम में है.
इसका मतलब कुछ मूल प्रश्न उठेंगे.
संस्कृत भाषा पर “अधिकार” से बात करने के स्थिति में कौन है?
संस्कृत पर कितने डॉलर खर्च करने हैं – यह निर्णय कौन कर रहा है?
संस्कृत का ज्ञान कैसे बाँटना है इसका निर्णय कहाँ से हो रहा है?
संस्कृत भाषा के बारे में नीतियां कौन बना रहा है?
इन सभी प्रश्नों का उत्तर है - यह चीज़ें इनसाइडर लोगों के हाथों में नहीं हैं, सभी का नियंत्रण आउटसाइडर कर रहे हैं।
एक और बात, यह बाहर से नियंत्रण करने की प्रथा पुरानी है।
जो विद्वान Post-colonial इतिहास के बारे में अध्ययन कर रहे हैं, उन्होंने इस परिपाटी को कई बार उजागर किया है।
भारतीय सभ्यता, भारतीय इतिहास, भारतीय पंथों की व्याख्या करना, यह सब उपनिवेशवाद का एक हिस्सा थे।
जब आप किसी को गुलाम बना रहे होते हो, तो आप कह सकते हो कि हम आपको आपका इतिहास सिखा कर एहसान कर रहे हैं।
आपको अपनी परंपरा नहीं पता, हम आपको बताएँगे।
लोग भी खुश हो जाते हैं, प्रभावित हो जाते हैं और कहते हैं - धन्यवाद।
यह तरीका है उपनिवेशवाद स्थापित करने का।
तो अगर हमें सही अर्थों में स्वाधीन होना है तो हमें राजनीतिक और आर्थिक स्वतंत्रता के अलावा भी कुछ करना होगा।
भारत को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली और अब हम आर्थिक स्वतंत्रता की और बढ़ ही रहे हैं
मगर बौद्धिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक स्वतंत्रता, शैक्षिक स्वतंत्रता अभी मिलनी बाकी है।
इसके लिए हमें कई कार्य करने हैं जो श्री कृष्णा शास्त्रीजी ने अभी यहाँ बताये।
मैं इस बात से बड़ा प्रसन्न हूँ कि वे यहाँ आये, और में उनका बड़ा आभारी हूँ कि उन्होंने इस पुस्तक के लेखन में मुझे बड़ा सहयोग दिया .
तो इस स्वतंत्रता के लिए आवश्यक है कि हम अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म विचारधारा के प्रमुख स्कूलों का पूर्व पक्ष करें,
ऐसे स्कूल जो हमको हमारा ही ज्ञान वापस दे रहे हैं।
अब आप देखें कि संस्कृत को कम्प्यूटेशनल linguistics में सम्मिलित किया जा रहा है ।
आजकल कम्प्यूटेशनल linguistics के क्षेत्र में भाषाओँ के अनुवाद पर महत्वपूर्ण रिसर्च हो रही है।
इस रिसर्च में यह पाया गया है कि पाणिनि की व्याकरण में यह क्षमता है कि उसके द्वारा विभिन्न भाषाएँ एक दूसरे में अनुवादित की जा सकती हैं।
अब यह तो बढ़िया है, लेकिन इस कार्य के लिए अब संस्कृत को “सरल” बनाने का एक काम शुरू किया गया है।
अब इस प्रोजेक्ट को कई बड़ी अमेरिकन कंपनियां प्रायोजित कर रही हैं। उनको समझ में आ जाये इसलिए एक “सरलीकरण” का कार्य किया जा रहा है।
कई उच्चारणों को हटा दिया गया है।
ताकि लिपि के अक्षर (character set) कम हो जायें और भाषा ज्यादा कंप्यूटर फ्रेंडली हो जाये।
तो अब संस्कृत को “कंप्यूटर फ्रेंडली” बनना पड़ेगा ताकि उसका विस्तार हो।
अब वे कहेंगे कि हम तो आप पर एहसान कर रहे हैं, आपकी भाषा का हर जगह प्रसार हो जायेगा।
मगर यह ऐसे ही है जैसे योग को लिया जाये, मंत्रोच्चारण हटाकर उसे खाली व्यायाम भर बना दिया जाये
और फिर कहा जाये देखो हम तो आप पर एहसान कर रहे हैं।
इसलिए यह विचार एक दोधारी तलवार है।
जब आप “अधिकार” दूसरों को दे देते हैं, वे आपका सामान लेकर, उसे पचा लेंगे और उसका रूपांतरण कर देंगे।
इस प्रक्रिया में मूल रूप को वे नष्ट कर देंगे।
मैं एक उदाहरण देता हूँ, एक बाघ है, जो एक बकरी को खा जाता है, और फिर पचा लेता है।
बकरी का जो भाग बाघ के लिए ज़रूरी है वो पचने के बाद अब बाघ के शरीर का ही हिस्सा बन जाता है।
जो बाघ के लिए ज़रूरी नहीं है, उसे बाघ का शरीर बाहर फेंक देता है।
बकरी का अस्तित्व ही खत्म हो जाता है।
अब सिर्फ बाघ ही बचता है जो पहले से ज्यादा मजबूत हो जाता है।
एक बेवकूफ बकरी कहेगी कि यह तो हमारे लिए अच्छा है क्योंकि बाघ तेज़ दौड़ता है, हम भी उसके साथ आगे चले जायेंगे।
यह तर्क बेवकूफी का है, क्योंकि बकरी बचेगी ही नहीं, साथ जाने की क्या बात करनी!!
इसी तरह संस्कृत पश्चिम की गोद में बैठकर आगे जाने के बारे में अगर सोचे, तो वो बेवकूफी ही है,
क्योंकि इन बदलावों के बाद वो कोई और ही भाषा बन जाएगी, पुरानी संस्कृत भाषा नहीं होगी।
भारतीय सभ्यता का एक बड़ा हिस्से को पचा ही लिया गया है।
कई रीतिरिवाज अब पश्चिमी सभ्यता के भाग बन गए हैं।
एक दूसरा प्रोजेक्ट मैं कर रहा हूँ, जिसमें हम अध्ययन करेंगे उन रीतिरिवाजों का जिन्हें पश्चिमी सभ्यता ने पचा लिया है
और अब जो भारतीय सभ्यता के हिस्से भी नहीं माने जाते; यहाँ तक कि हमारे अपने लोग भी उन्हें हमारा नहीं मानते।
अब मुझे एक आंतरिक टीम (Home Team) चाहिए जिसके सदस्य परंपरागत विद्वान हों।
इन लोगों को इस कुरुक्षेत्र और इस संघर्ष के महत्व की पूरी समझ होनी चाहिए।
उन्हें यह पता होना चाहिए कि हो क्या रहा है। इस खेल के कौन मुख्य पात्र हैं?
उनकी रणनीति क्या है? उन्हें किसके साथ काम करना है, और किससे बचकर रहना है?
दस साल पहले के मुकाबले आज एक बड़ा सुधार यह हुआ है कि अब भारतीय मेरे प्रोजेक्ट में बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं।
दस साल पहले इतनी भागीदारी नहीं थी। यहाँ तक कि उस समय किसी भारतीय को मनाकर लाना भी बड़ा कठिन होता था।
दस साल पहले थाई सरकार और मेरी फाउंडेशन ने मिलकर इस सम्मलेन का आरम्भ किया था क्योंकि भारतीय सरकार इसका आयोजन करना ही नहीं चाहती थी।
लेकिन आज मुझे बड़ी ख़ुशी है कि भारतीय सरकार ने न सिर्फ आगे बढ़कर इसे प्रायोजित किया, बल्कि संस्कृत अध्ययन के लिए फंडिंग भी दी है, और अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
हमारे साथ कृष्णा शास्त्रीजी और कुटुंब शास्त्रीजी हैं जो इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
लेकिन हमें एक बात ध्यान रखनी है, जब आप दरवाजे खोल देते हैं तो हर तरह के लोग अन्दर आ सकते हैं।
जब यह बात फैलेगी कि भारतीय सरकार के पास पैसा है और वो संस्कृत पर खर्च करना चाहती है तो हर कोई इस मौके का फायदा उठाना चाहेगा।
इसमें पैसा भी है, आदर सम्मान भी है और इस मौके का फायदा उठाकर भारतीय संस्कृति में कुछ और घुसपैठ की जा सकती है।
तो सबसे मुख्य विचार: एक आंतरिक टीम (Home Team) होनी चाहिए जिसके सदस्य इस अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म का पूर्व-पक्ष करें और फिर उसका उत्तर-पक्ष करें (प्रत्युत्तर दें)।
अब मैं बताता हूँ कि इस प्रोजेक्ट को मैंने एक साल पहले क्यों दोबारा शुरू किया.
संस्कृत अध्ययन का यह विचार दस साल पुराना है।
इस विचार को मैंने कुछ सालों के लिए किनारे पर रख दिया था और मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स में लग गया था।
एक साल पहले अचानक एक बड़ी विचित्र बात हुई।
न्यू जर्सी में जहाँ मैं रहता हूँ, वहां के कुछ दोस्तों ने मुझे फ़ोन किया और कहा
कि वे न्यूयॉर्क व न्यू जर्सी में विभिन्न विश्वविद्यालयों में श्रृंगेरी मठ की शाखाएं बनाना चाहते हैं।
उन दोस्तों ने कहा कि यह तो बहुत अच्छा हो रहा है, कि आदि शंकराचार्य के विचार सब जगह फ़ैल जायेंगे, और अमेरिकन प्रोफेसर उन्हें पढ़ाएंगे।
मैं तुरंत सतर्क हुआ।
मैं यह जानने में उत्सुक हुआ कि इसका मुख्य कर्ताधर्ता कौन होगा?
वे किस तरह की पढ़ाई कराएँगे? वे किसके दृष्टिकोण से पढ़ाएंगे? इनसाइडर या आउटसाइडर?
और तब पता चला कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को प्रमुख बनाया है जिस पर यह पूरी किताब लिखी गयी है।
वो व्यक्ति अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म के सिद्धांत का मुख्य प्रणेता है।
उस व्यक्ति के खुद के विचार और उसके शिष्यों के विचार हैं कि पूर्व मीमांसा, एक सामाजिक उत्पीड़न का यन्त्र है और एक विषाक्त दर्शन है।
यह व्यक्ति संस्कृत से पूर्व मीमांसा को हटाना चाहता है ताकि संस्कृत विषाक्त न रहे (to detoxify Sanskrit)।
यह व्यक्ति यह भी कहता है कि आदि शंकराचार्य का उत्तर मीमांसा का प्रत्युत्तर तो और ज्यादा ख़राब (विशाक्त) है।
मैंने तुरंत श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य से मुलाकात करी और पूरी बात बतायी।
मैंने उन लोगों से बात करी जो इस प्रोजेक्ट को फंडिंग दे रहे थे। मैंने अमेरिका में श्रृंगेरी मठ के प्रतिनिधियों से बात करी।
मैंने इन सभी को बताया कि इन (अमेरिकन ओरिएण्टलिस्म वाले) लोगों की विचारधारा क्या है और इन्होने अभी तक क्या काम किया है।
मैंने अपने लोगों से कहा कि इन लोगों को तुम अपनी संस्कृति की कुंजियाँ दे रहे हो।
तुम आदि शंकराचार्य की परंपरा को outsource कर रहे हो।
आप पहले इन लोगों का पूर्व पक्ष करो, उसके बाद निर्णय करो।
पहले पता तो करो वो कैसे हैं, तब आप उन्हें स्वीकार करो।
मगर आप उन्हें सिर्फ उनकी प्रसिद्धि के बल पर या अखबार के कुछ लेखों के ऊपर, या परिष्कृत भाषणों से प्रभावित होकर मत स्वीकारो।
तुम्हारी परंपरा कहती है कि तुम ठीक से समझो।
आदि शंकर ने जगह जगह भ्रमण किया, गंभीर अध्ययन किया और अपने विरोधियों से तर्क किया था। उन्होंने सतही कार्य नहीं किया था।
और इस बात का क्या मतलब है कि “वे बड़े अच्छे आदमी हैं!!?”
मैंने जब सवाल उठाये तो मुझे यही जवाब मिला कि “अरे वो तो बड़े अच्छे और मृदुभाषी व्यक्ति हैं!”
तब मैंने उन्हें कहा कि जिस तर्क (Aestheticization of Power) से वे संस्कृत की बुराई करते हैं उसी का प्रयोग वो तुम्हारे साथ कर रहे हैं।
वो अपना प्रभुत्व भी फैलाना चाहते हैं मगर बड़े शांत भाव से।
जो भारतीय इस प्रोजेक्ट की फंडिंग कर रहे थे उन लोगों को सच्चाई का ज़रा भी पता नहीं था और उन्होंने ज़रा भी गंभीर जांच नहीं करी थी।
अंत में मैं यह कहना चाहता हूँ कि मेरी पुस्तक जो आने वाली है उसका शीर्षक है “Battle For Sanskrit”
उसका शीर्षक यह भी हो सकता था “Insiders versus Outsiders”, क्योंकि मुख्यतः यह पुस्तक इसी बारे में है, 2 वर्गों के बारे में।
और मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि एक पक्ष सही है या नहीं, मैं यह कह रहा हूँ कि आउटसाइडर लोगों के पास पूरा नियंत्रण नहीं हो सकता।
इनसाइडर लोगों को भी अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए।
अगर इन दोनों पक्षों के सामान भागीदारी हो और आपस में तर्क-वितर्क हो तो मुझे इस बात से ख़ुशी ही होगी।
अभी इनसाइडर लोगों की बिलकुल भागीदारी ही नहीं है।
तो तीन मुख्य मुद्दे सामने आते हैं:
संस्कृत भाषा- एक जीवंत या मृत भाषा? संस्कृत भाषा - शोषण करने वाली या मुक्त करने वाली भाषा? संस्कृत भाषा - राजनीतिक या धार्मिक?
यह तीन मुख्य बहस के मुद्दे हैं
आउटसाइडर कहते हैं कि संस्कृत मृत भाषा है, और हम इस बात को नहीं मानते।
और
…

Need subtitles from another video?